दुधवा टाइगर रिजर्व के बेलरायां वन रेंज के महदेउवा बीट में वन्य जीवों का शिकार करने पहुंचे एक शिकारी को टीम ने गिरफ्तार किया है। उसको वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में जेल भेज दिया। एक शिकारी फरार हो गया।क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार कश्यप ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे बेलापरसुआ वन विभाग की टीम पार्क वन क्षेत्र के महदेउवा बीट में रूटीन पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान जंगल में कुछ लोग चीतल मारने वाली खाबड़ लगाते हुए दिखाई दिए। टीम ने घेरा बन्दी तो शिकारी भागने लगे। शिकारियों को टीम ने पीछा एक को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम सतनाम सिंह रघुनगर कोतवाली चन्दन चौकी बताया। उसे वन अधिनियम में जेल भेज दिया गया। पकड़े गए शिकारी ने अन्य साथी शिकारियों के नाम बताए। उनको पकड़ने के लिए छपामार कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा अजीत सिंह, सुभाष, सुजीत कुमार सिंह वन्य जीव रक्षक, जगदीस प्रसाद राना मौजूद रहे।
अगली स्टोरी