नामित सभासदों को दिलाई गई शपथ

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - नगर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता की अध्यक्षता में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम डा. अवनीश कुमार ने सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव ने अभिनन्दन किया। पूर्व भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नामित सभासदों को दिलाई गई शपथ

नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम नगर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। एसडीएम डा. अवनीश कुमार नें नामित सभासद उदयवीर सिंह, घनश्याम श्रीवास्तव, दौलतराम गौतम, कुसुम राय व अर्चना अवस्थी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव ने नामित सभासदों का माल्यार्पण कर व पुष्पगुच्छ देकर अभिनन्दन किया। एसडीएम पलिया ने अपने वक्तव्य में समस्त नामित सभासदों को उनके कार्यकाल के लिये शुभकामनायें दी। पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम आनन्द, पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष आरडी राय, नगर महामंत्री विजय गुप्ता, वरुण मिश्रा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

संचालन अंकुर सिंह ने किया। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।