गोला गोकरननाथ खीरी।
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए किसान दिल्ली न पहुंचे। इसके लिए प्रशासन बेहद सतर्क है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा को नोटिस जारी की गई है। यदि उन्होंने शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिससे किसान नेता और किसानों में भारी गुस्सा है।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा के गांव अजान में हैदराबाद पुलिस पहुंची और उन्हें नोटिस थमा दिया। कहा गया है कि वह और उनके साथी समय-समय पर शांति व्यवस्था में खलल डालते रहे हैं। इस बार ऐसा कोई काम ना करें, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो। शांति व्यवस्था प्रभावित हुई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार की सुबह एसडीएम अखिलेश यादव और सीओ रविंद्र कुमार वर्मा भी पहुंचे और उनसे दिल्ली न जाने को कहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से किसान नेता और किसानों में भारी गुस्सा है।