ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीईदगाह नहीं, घरों में पढ़ें ईद की नमाज, कम लोगों से मिलें

ईदगाह नहीं, घरों में पढ़ें ईद की नमाज, कम लोगों से मिलें

कोरोना वायरस के चलते इस बार मुस्लिम समुदाय बिल्कुल अलग तरह से ईद का त्योहार मनाने जा रहा है। जिसमें न तो ईदगाह पर ईद की नमाज़ होगी और न ही वहां मेले लगेंगे। बाज़ारों में भी सन्नाटा रहेगा। लॉक डाउन और...

1/ 2कोरोना वायरस के चलते इस बार मुस्लिम समुदाय बिल्कुल अलग तरह से ईद का त्योहार मनाने जा रहा है। जिसमें न तो ईदगाह पर ईद की नमाज़ होगी और न ही वहां मेले लगेंगे। बाज़ारों में भी सन्नाटा रहेगा। लॉक डाउन और...
कोरोना वायरस के चलते इस बार मुस्लिम समुदाय बिल्कुल अलग तरह से ईद का त्योहार मनाने जा रहा है। जिसमें न तो ईदगाह पर ईद की नमाज़ होगी और न ही वहां मेले लगेंगे। बाज़ारों में भी सन्नाटा रहेगा। लॉक डाउन और...
2/ 2कोरोना वायरस के चलते इस बार मुस्लिम समुदाय बिल्कुल अलग तरह से ईद का त्योहार मनाने जा रहा है। जिसमें न तो ईदगाह पर ईद की नमाज़ होगी और न ही वहां मेले लगेंगे। बाज़ारों में भी सन्नाटा रहेगा। लॉक डाउन और...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 25 May 2020 01:22 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस के चलते इस बार मुस्लिम समुदाय बिल्कुल अलग तरह से ईद का त्योहार मनाने जा रहा है। जिसमें न तो ईदगाह पर ईद की नमाज़ होगी और न ही वहां मेले लगेंगे। बाज़ारों में भी सन्नाटा रहेगा। लॉक डाउन और सामाजिक दूरी के कारण लोगों का आवागमन भी कम रहेगा। लोग एक दूसरे से गले मिलने में परहेज़ करेंगे।

इस बार का ईद का त्योहार काफी फीका दिखाई दे रहा है।ईद को लेकर लोगों में कोई खास खुशी दिखाई नहीं पड़ रही है। प्रशासन की अपील के बाद विभिन्न मसलकों से जुड़े आलिमों ने भी ईदगाह पर नमाज़ न पढ़ने का फैसला किया है। सभी से घरों पर रहकर ईद की नमाज़ पढ़ने के लिए कहा गया है।

अंजुमन इस्लामिया के नायब सदर डॉक्टर मतलूब अहमद ने बताया कि कस्बे में बाकायदा ऐलान करा दिया गया है कि इस बार ईद की नमाज़ ईदगाह पर नहीं होगी। लोग अपने अपने घरों में रहकर ईद की नमाज़ अदा करें। झंडा मस्जिद के इमाम कारी अख्तर रज़ा बरकाती ने बताया कि लोगों से कहा गया है कि वे लॉक डाउन का पालन करते हुए शारीरिक दूरी बनाए रखें और मास्क का प्रयोग ज़रूर करें।

अंजुमन इस्लामिया के सदर सैयद मुमताज़ मियां ने कहा कि ईद के त्योहार के दौरान लॉकडाउन और शारीरिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। कोई बेवजह बाहर न निकले।

कारी अख्तर रजा बरकाती ने अपील की कि इस बार एहतियात के साथ ईद मनाई जानी है। ईदगाह की बजाय घरों पर नमाज पढ़ें। सामाजिक दूरी का पालन करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें