Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsNewlywed Woman Found Hanging Family Accuses In-Laws of Murder Over Dowry Demands

नव विवाहिता की फांसी से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Lakhimpur-khiri News - गांव अलमियनगंज में एक नव विवाहिता गोल्डी का शव घर के अंदर फांसी से लटका मिला। परिवार ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। गोल्डी के भाई ने बताया कि ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान किया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीWed, 19 Feb 2025 07:22 PM
share Share
Follow Us on
नव विवाहिता की फांसी से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

थाना गोला क्षेत्र के एक गांव में नव विवाहिता का घर के अंदर कमरे में फांसी से लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी अमृत लाल ने अपनी 24 वर्षीय बेटी गोल्डी की शादी थाना गोला क्षेत्र के गांव अलमियनगंज निवासी देवेन्द्र के साथ करीब एक साल पहले की थी। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार बेटी को दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि ससुरालीजन शादी के बाद से ही बेटी को दहेज फ्रिज और नकद रूपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन गोल्डी को आए दिन मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

गोल्डी के भाई अनुज ने बताया कि दो माह पहले ससुरालीजनों ने गोल्डी की बेरहमी से पिटाई की थी। इससे उसके शरीर पर चोट के निशान थे। लेकिन रिश्तेदारों के समझाने के बाद गोल्डी को फिर से ससुराल छोड़ आए थे। मृतका के पति देवेंन्द्र ने बुधवार की सुबह करीब आठ बजे घटना की सूचना फोन पर दी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों को घर के अंदर कमरे में गोल्डी को संदिग्ध हालात में शव लटकते पाया गया। परिजनों हत्या की का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें