Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsNewborn Baby Found in Sugarcane Field Couple Expresses Desire to Adopt

गन्ने के खेत में मिली नवजात बच्ची, भेजी गई चाइल्ड केयर सेंटर

Lakhimpur-khiri News - मितौली में गन्ने के खेत में एक नवजात बच्ची मिली है। उसे सीएचसी लाया गया और बाद में चाइल्ड केयर सेंटर भेजा गया। उसे अस्पताल लाने वाले दम्पति ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई है। बच्ची स्वस्थ पाई गई...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 8 Sep 2025 05:25 AM
share Share
Follow Us on
गन्ने के खेत में मिली नवजात बच्ची, भेजी गई चाइल्ड केयर सेंटर

मितौली, संवाददाता। गन्ने के खेत में एक नवजात बच्ची पाई गई है। ग्रामीण उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां से उसे चाइल्ड केयर सेंटर भेजा गया है। बच्ची को अस्पताल लाने वाले दम्पति ने उसे गोद लेने की इच्छा जताई है। मैगलगंज थाना क्षेत्र के कपासी के रहने वाले छोटेलाल की पत्नी कल्पना शनिवार शाम को खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में उसे एक नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। खेत में नवजात बच्ची के मिलने की जानकारी कल्पना ने गांव वालों को दी। देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

गांव में नवजात बच्ची के मिलने से तरह तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। लोग बच्ची को जन्म देने वाली मां कोश रहे हैं। कल्पना के पति ने एम्बुलेंस बुलाकर नवजात बच्ची को लेकर मितौली सीएचसी पहुँचे। जहाँ पर सीएचसी अधीक्षक ने बच्ची की जांच की। जिसमें वह स्वस्थ पाई गई। जरुरी इलाज के बाद अधीक्षक ने बच्ची को चाइल्ड केयर सेंटर लखीमपुर भेज दिया है। वहीं बच्ची को अस्पताल लाने वाले कपासी के छोटेलाल व उसकी पत्नी कल्पना ने उसे को गोद लेने की इच्छा जाहिर की है।