ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीनवीन सदस्यों को दिलाई शपथ

नवीन सदस्यों को दिलाई शपथ

भारत विकास परिषद का स्थापना और अधिष्ठापन समारोह किया गया। इस मौके पर नए सदस्यों को शपथ दिलाई। यहां सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम...

नवीन सदस्यों को दिलाई शपथ
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 11 Jul 2018 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत विकास परिषद का स्थापना और अधिष्ठापन समारोह किया गया। इस मौके पर नए सदस्यों को शपथ दिलाई। यहां सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। यहां कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम गीत के साथ हुआ। यहां अधिष्ठापन अधिकारी रूपम तिवारी ने और अध्यक्ष जीएन तिवारी ने नए सदस्य डॉ.आलोक मिश्रा, सत्येंद्र द्विवेदी, विजय शुक्ल, कुंवरजी, गोपाल जी सेठ, जोगिंदर सिंह छाबड़ा, रमेश गुप्ता, अनिल तिवारी, कुलदीप पाहवा, कैलाशनाथ सोनी और और राजकिशोर राजवंशी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राजेंद्र तिवारी कंटक और फारुक सरल ने अपने कविताओं से लोंगों का मनोरंजन किया। यहां व्यापार के प्रदेश पदाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहाकि संगठन की छह शाखाएं होना बड़ी उपलब्धि है। यहां परिषद की सदस्य संख्या में वृद्धि के लिए कृष्ण मोहन मेहरोत्रा को सम्मानित किया गया। शाखा प्रभारी श्रीपाल जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें