Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsNew Development Bridge for Chaugurji Village Overcoming Isolation
चौगुर्जी में बदलेगी तकदीर, पैंटून पुल की सौगात

चौगुर्जी में बदलेगी तकदीर, पैंटून पुल की सौगात

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - नेपाल सीमा से सटे चौगुर्जी गांव को अब विकास की नई राह मिल रही है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के प्रयासों से 459.24 लाख रुपये की लागत से पेंटून पुल का निर्माण होगा। इससे गांव मुख्यधारा से जुड़ जाएगा और ग्रामीणों को अब अलग-थलग रहने की मजबूरी नहीं होगी।

Oct 31, 2025 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

नेपाल सीमा से सटे निघासन तहसील का सुदूरवर्ती गांव चौगुर्जी, जिसे अब तक ‘कटा हुआ गांव’ कहा जाता था, अब विकास की नई राह पर कदम रख रहा है। वर्षों से मोहाना नदी की धारा के पार फंसा यह गांव अब मुख्यधारा से जुड़ने जा रहा है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के सतत प्रयासों और पहल का ही परिणाम है कि शासन ने 459.24 लाख रुपये की लागत से चौगुर्जी पेंटून पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि सीमावर्ती और सुदूरवर्ती गांव भी विकास की रफ्तार से जुड़ें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चौगुर्जी के लोगों को अब अलग-थलग रहने की मजबूरी नहीं झेलनी पड़ेगी। यह पुल केवल लोहे और लकड़ी की संरचना नहीं, बल्कि चौगुर्जी के उज्जवल भविष्य का सेतु बनेगा। बताते चलें कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने विधायक शशांक वर्मा के साथ कुछ माह पूर्व भीषण धूप में मोटरबोट के ज़रिए चौगुर्जी गांव पहुंचकर चौपाल आयोजित की थी। उस चौपाल में ग्रामीणों ने मोहाना नदी से कटे रहने की पीड़ा रखी थी। ग्रामीणों की व्यथा सुनते ही डीएम ने मौके पर ही पेंटून पुल बनवाने की घोषणा कर दी थी। डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तत्काल पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया। इसके बाद डीएम ने स्वयं शासन स्तर पर पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप शासन ने 459.24 लाख रुपये की लागत से चौगुर्जी पेंटून पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है।