शहर की सीमा से लेकर भाजपा कार्यालय तक जिलाध्यक्ष का स्वागत
Lakhimpur-khiri News - भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता का शनिवार को शहर की सीमा पर स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में उनका स्वागत किया और उन्हें माला पहनाई। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना के साथ स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विधायकों और अन्य भाजपा नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का शनिवार को शहर की सीमा पर स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में शहर में आए। शहर में जगह-जगह पर स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विधायकों ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में आ रहे अरविन्द गुप्ता के स्वागत को शहर की सीमा पर मरखापुर भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंच गए। यहां स्वागत के बाद वह गुलरी पुरवा हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना की। श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, गोला विधायक अमन गिरि, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, सदर विधायक योगेश वर्मा, मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, राजेश मिश्रा डॉक्टर के अलावा अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह आदि ने कार्यालय पर स्वागत किया। इंद्रेश वर्मा, इंद्रेश गुप्ता आदि ने राजापुर चौराहे पर स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला शहर के श्रीराम चौराहा, पुरानी गल्ला मंडी में संजय गुप्ता, लकी गुप्ता आदि न स्वागत किया। इसके बाद शहर के संकटा देवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चन की। कार्यालय पर पहुंचे जिलाध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


