Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsNepal Protests Curfew Eased Strict Border Security Maintained Amid Fuel Shortage
सीमा पर चौकसी जारी, पेट्रोलियम टैंकरों के लिए मिली अनुमति

सीमा पर चौकसी जारी, पेट्रोलियम टैंकरों के लिए मिली अनुमति

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - नेपाल में जेन जी आंदोलन के चलते स्थिति सामान्य नहीं हुई है। भारतीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी है। धनगढ़ी में हिंसक प्रदर्शनों के बाद कर्फ्यू में ढील दी गई है। पेट्रोलियम की कमी के कारण कुछ टैंकर भारत से...

Fri, 12 Sep 2025 11:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

नेपाल में जेन जी के आंदोलन के चलते हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। नेपाल से लगी खीरी जिले में भारतीय सीमा पर कड़ी चौकसी जारी है। उधर नेपाल के धनगढ़ी शहर में हिंसक विरोध प्रदर्शन के साथ हुई हिंसा के बाद कर्फ्यू में कुछ ढील दी गई है। कर्फ्यू का समय दस से छह कर दिया गया है। वहीं नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की हो रही किल्लत के चलते भारतीय सीमा से कुछ पेट्रोलियम टैंकर नेपाल भेजे गए हैं। पर अभी तक सब्जी व अन्य सामग्री नहीं जा रही है। उम्मीद है कि शनिवार से वाहनों का आवागमन शुरू हो सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नेपाल में हुई हिंसा के मामले को लेकर भारत नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर स्थित नेपाल सीमा से सटे जंगल से लेकर नदी नालों पर सुरक्षा कर्मियों का पहरा चौबीस घंटे जारी है। सुरक्षा कर्मी बार्डर से एक ओर से दूसरी ओर उन्हीं को आने दे रहे हैं जिन्हें खासा इमरजेंसी है। बार्डर पर तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा और बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में भारतीय कामगार भी नेपाल में फंस कर रह गए थे जो अब अब धीरे धीरे अपने घर पहुंचने लगे हैं। नेपाल से इमरजेंसी समस्या वाले भारतीय नागरिकों को बार्डर के पार आने दिया जा रहा है। नेपाल में विरोध प्रदर्शन के चलते लगे कर्फ्यू के समय ढील दी गई। कर्फ्यू की समय-सीमा अब सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक रखी गई है। उधर भारतीय बार्डर पर खड़े कमर्शियल वाहनों, पेट्रोलियम, एलपीजी गैस कैप्सूलों की लाइन भी कमू होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि सीमा पार नेपाल में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो गई। खासकर धनगढ़ी शहर में पेट्रोल पंप ड्राई होने लगे थे। इस वजह से कुछ पेट्रोलियम टैंकर सीमा पार भेजे गए हैं। एसडीएम पलिया डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि कमर्शियल वाहनों को अभी पूरी तरह से संचालित नहीं किया जा रहा है। कुठ पेट्रोलियम टैंकर भेजे गए हैं। सुरक्षा में कोई कमी नहीं, बिना अनुमति प्रवेश नहीं उधर सीमा पर सुरक्षा में कोई कमी नहीं बरती गई है। शुक्रवार को भी बार्डर पर पुलिस फोर्स, एसएसबी और पीएसी मुस्तैद रही। इस दौरान कोई यात्री वाहन नहीं प्रवेश कर सका। सीमा क्षेत्र में आधार या नागरिकता प्रमाणपत्र दिखाने के बाद ही कोई आगे जा सकता है। मंगलवार को नेपाल के धनगढ़ी में जुलूस प्रदर्शन के बाद शुरू हुई हिंसा की आग गौरीफंटा बार्डर से 50 मीटर दूर नेपाल भंसार तक आ पहुंची थी। भीड़ ने भंसार कार्यालय को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद गौरीफंटा बार्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया था। बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी बार्डर की सीमाओं पर तैनात कर दिए गए थे, जो अभी भी तैनात हैं। बार्डर पर बिना अनुमति किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा कर्मी नदी के किनारों से लेकर जंगल व गांवों में तैनात रहकर सुरक्षा में लगे हुए हैं। भारत की ओर से जाने वाले नेपाल के नागरिक की नागरिकता चेक करने के बाद उन्हें बार्डर के उस पार जाने दिया जा रहा है और नेपाल से भारत आने वाले भारतीयों को आधार कार्ड देखने के बाद उन्हें इंट्री दी जा रही है।