ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीनेपाल ने कम कर दी सीमा पर बॉर्डर की टाइमिंग, भारत को एतराज

नेपाल ने कम कर दी सीमा पर बॉर्डर की टाइमिंग, भारत को एतराज

भारत-नेपाल सीमा पर पिछले कुछ महीनों से चल रही तल्खी के बीच एक नया मामला सामने आया है। नेपाल ने बार्डर पर आवागमन की सीमा पर समय करीब सात घंटे कम कर दिया है।एसएसबी कमांडेंट ने इस मामले को डीएम...

नेपाल ने कम कर दी सीमा पर बॉर्डर की टाइमिंग, भारत को एतराज
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीTue, 22 Sep 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर पिछले कुछ महीनों से चल रही तल्खी के बीच एक नया मामला सामने आया है। नेपाल ने बार्डर पर आवागमन की सीमा पर समय करीब सात घंटे कम कर दिया है।एसएसबी कमांडेंट ने इस मामले को डीएम शैलेन्द्र सिंह को बताया। डीएम ने नेपाल के कंचनपुर के सीडीओ को पत्र लिखकर पहले की तरह टाइमिंग रखने की मांग की है। सूचना गृह मंत्रालय को भी भेज दी गई है।

खीरी जिले में पड़ने वाली नेपाल सीमा से नेपाल और भारत के लिए आवागमन होता है। गौरीफंटा बॉर्डर सहित अन्य जगहों पर आवागमन के लिए पहले जो टाइमिंग थी वह सुबह छह से रात आठ बजे तक थी। लेकिन नेपाल के अधिकारियों ने इसे घटाकर सुबह दस से शाम पांच बजे तक कर दिया है। करीब सात घंटे आवागमन की टाइमिंग कम कर दी गई है। इससे मालवाहक वाहन बार्डर पर घंटों तक खड़े रहते हैं। व्यापारियों को भी दिक्कत होती है। बॉर्डर से सटे दोनों देशों के ग्रामीणों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह ने नेपाल की ओर से कम की गई आवागमन की टाइमिंग को लेकर डीएम शैलेंद्र सिंह को सूचना दी। डीएम ने नेपाल के कंचनपुर जिले के सीडीओ (मुख्य जिलाधिकारी) को पत्र लिखकर पहले की तरह आवागमन का समय रखने को कहा है। बताया जाता है कि यह मामला गृह मंत्रालय को भी बताया गया है।एसएसबी से इस बात की सूचना मिली थी कि नेपाल के अधिकारियों ने बॉर्डर पर आवागमन का समय। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कर दिया है। जबकि पहले यह समय सुबह छह से रात आठ बजे तक निर्धारित था। इसको लेकर नेपाल के कंचनपुर के सीडीओ को पत्र लिखा गया है। कहा गया है कि पूर्व की तरह समय रखा जाए। उन्होंने बताया कि फोन पर भी इसको लेकर नेपाल के कंचनपुर के सीडीओ से वार्ता की जाएगी।शैलेन्द्र सिंह, डीएम खीरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें