Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsNepal-India Border Disruption SSB Soldier Accused of Assaulting Nepali Citizen
एसएसबी जवान पर नेपाली नागरिक से मारपीट का आरोप, हंगामा

एसएसबी जवान पर नेपाली नागरिक से मारपीट का आरोप, हंगामा

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - भारत नेपाल के गौरीफंटा पर एक नेपाली नागरिक की पिटाई के आरोप में एसएसबी जवान के खिलाफ हंगामा हुआ। नाराज युवाओं ने बार्डर का बैरियर गिराकर आवागमन रोका। वार्ता के बाद, एसएसबी ने कहा कि नियमों की जानकारी न होने के कारण यह विवाद हुआ था। दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Dec 12, 2025 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

भारत नेपाल के गौरीफंटा पर गुरुवार को सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक नेपाली नागरिक की पिटाई करने का आरोप एसएसबी जवान पर लगा। नाराज नेपाली युवाओं ने बार्डर पर नेपाल की तरफ का बैरियर गिराकर आवागमन बंद कर दिया। जमकर हंगामा किया। इसके बाद एसएसबी व नेपाल एपीएफ के अधिकारियों ने युवाओं से वार्ता की और युवाओं को मनाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक बार्डर बंद रहा। बार्डर पर मौजूद लोगों के मुताबिक गुरुवार को एसएसबी द्वारा बार्डर पर चेकिंग के दौरान नेपाल से आने वाले लोगों की आईडी कार्ड चेक किए जा रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान एक नेपाली नागरिक के पास आईडी ओरिजनल न होने के चलते उसकी एसएसबी के अधिकारियों ने रोक दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद उस नेपाली नागरिक ने एसएसबी के जवान पर पिटाई करने का आरोप लगाया। जिस पर नेपाल की तरफ से तमाम युवा नेपाल के बार्डर तक आ गए और एसएसबी के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही नेपाल की से बार्डर का बैरियर बंद कर दिया। जिससे आवागमन भी ठप हो गया। सूचना पर एसएसबी के सहायक कमांडेंट रवि समोटा के अलावा नेपाल एपीएफ के डीएसपी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे युवाओं से वार्ता की। एसएसबी अधिकारियों ने मारपीट की घटना से इंकार करते हुए कहा कि अगर ओरिजनल आईडी नहीं है तो फोटो कापी पर नेपाल पुलिस से प्रमाणित कागज दिखाने पर जाने दिया जाएगा। इसपर युवा मान गए और चले गए। इस दौरान करीब दो घंटे तक बार्डर पर अफरातफरी का आलम बना रहा। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि नियमों की जानकारी न होने के कारण एक नेपाली नागरिक एसएसबी जवानों से उलझ गया था। उसके समर्थन में नेपाल बार्डर की ओर से कुछ युवाओें ने हंगामा किया। कुछ देर बाद सब सामान्य हो गया था।