घर में घुसकर मारपीट करने में चार भाइयों के खिलाफ केस दर्ज

Apr 06, 2026 04:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - बबकृरपुर में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

घर में घुसकर मारपीट करने में चार भाइयों के खिलाफ केस दर्ज

क्षेत्र के गांव में बबकृरपुर में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराकर नामित सभी चार सगे भाइयों के खिलाफ संगीत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बबकृरपुर निवासी सत्येंद्र ने शिकायती पत्र देकर बताया सोमवार को 12 बजे करीब घर पर पुताई का कार्य चल रहा था। तभी मौका पाकर सुनील, गोकरन, अनिल उर्फ बग्गा और विकास ने एक राय होकर बांका फावड़ों से लैस होकर घर में घुसकर हमला बोल दिया, जिससे पीड़ित और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा पुलिस ने मामले में घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर सभी नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।