नीट का पेपर निरस्त होने से तनाव में आकर छात्र ने की खुदकुशी
नीट का पेपर निरस्त होने के तनाव में छात्र ने फांसी लगाकर दी जानछात्र ने फांसी लगाकर दी जान - शहर के मोहल्ला नौरगाबाद स्थित घर में बुधवार की रात अकेला

लखीमपुर, संवाददाता। नीट की परीक्षा रद्द होने से परेशान एक छात्र ने बुधवार रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गुरुवार की सुबह लखीमपुर शहर के गंगोत्रीनगर मोहल्ला स्थित घर में लटकता मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कटौली निवासी भट्ठा व्यवसायी अनूप कुमार मिश्रा का 20 वर्षीय बेटा ऋतिक मिश्रा नीट की तैयारी कर रहा था। उसने दो बार नीट की परीक्षा दी, लेकिन उसका चयन नहीं हो पाया।
इस बार फिर वह नीट में बैठा था। ऋतिक ने परिजनों को बताया था कि इस बार उसका पेपर अच्छा हुआ है। अनूप मिश्रा ने बताया कि नीट का पेपर रद्द होने की सूचना के बाद से वह परेशान था। बुधवार दोपहर लखीमपुर जाने बात कहकर वह गांव से निकला था। गुरुवार सुबह परिजनों को पता चला कि ऋतिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचे परिजन कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और खिड़की से गमछे के सहारे लटकते शव को नीचे उतारा। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल राजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


