Lakhimpur Khiri News: लायंस क्लब ने लगाया कपिंग थेरेपी शिविर

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ में नारायण सेवा एवं लायन्स क्लब द्वारा छह दिवसीय एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन एवं कपिंग थेरेपी शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने किया। यह शिविर 12 जुलाई तक चलेगा। इसमें विभिन्न शारीरिक समस्याओं का बिना औषधि उपचार किया जाएगा। थेरेपी विशेषज्ञ विशाल कुमार और हरपाल सिंह रोगियों को परामर्श देंगे।

Lakhimpur Khiri News: लायंस क्लब ने लगाया कपिंग थेरेपी शिविर

Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नारायण सेवा एवं लायन्स क्लब गोला के संयुक्त तत्वावधान में हरजस होटल में छह दिवसीय एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन एवं कपिंग थेरेपी शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने फीता काटकर किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर 12 जुलाई तक चलेगा। इसमें बिना औषधि विभिन्न रोगों एवं शारीरिक समस्याओं के उपचार का प्रयास किया जाएगा। कमर दर्द, सायटिका, घुटनों का दर्द, पुराना सिर दर्द, जोड़ों का दर्द, लकवा, हाथ-पैरों का सुनापन, कंधे का दर्द, ब्लड प्रेशर, शुगर, गैस, कब्ज, मानसिक तनाव और सर्वाइकल जैसी समस्याओं से पीड़ित लोगों को थेरेपी एवं विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।

शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होगा। घुटने एवं कमर दर्द से पीड़ित मरीजों से एक्स-रे रिपोर्ट साथ लाने का अनुरोध किया गया है। थेरेपी विशेषज्ञ विशाल कुमार एवं हरपाल सिंह मरीजों का उपचार एवं परामर्श दे रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर लायन्स क्लब के अध्यक्ष तनुज, सचिव नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद गोयल, लायन ललित विश्वास, अतुल अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं तमाम लोग मौजूद थे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsLakhimpur Khiri News: लायंस क्लब ने लगाया कपिंग थेरेपी शिविर