Lakhimpur Khiri News: कच्ची दीवार ढहने से दो गायों की दबकर मौत

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। क्षेत्र में तेज हवाओं के बीच भारी बारिश के चलते गांव भूड़ा पिपरी में एक किसान के मकान की कच्ची दीवार ढह जाने से छप्पर के नीचे बंधी दो कीमती

Lakhimpur Khiri News: कच्ची दीवार ढहने से दो गायों की दबकर मौत

Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। क्षेत्र में तेज हवाओं के बीच भारी बारिश के चलते गांव भूड़ा पिपरी में एक किसान के मकान की कच्ची दीवार ढह जाने से छप्पर के नीचे बंधी दो कीमती गाय दब गई। जब तक मलबा हटाया जाता, दोनों पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई है। तहसीलदार गरिमा वर्मा ने बताया कि सोमवार को भारी वर्षा के चलते गांव भूड़ा पिपरी में दीवार गिरने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल संजय वर्मा ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। किसान हरि स्वरूप पुत्र रामशरण के मकान की कच्ची दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे दो कीमती दुधारू गाय बंधी हुई थी, तभी अचानक भरभरा कर दीवार के बैठ जाने पर पशु नीचे दब गए।

ग्रामीणों के सहयोग से जब तक उन्हें बाहर निकल गया उनकी मौत हो चुकी थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: कच्ची दीवार ढहने से दो गायों की दबकर मौत