Lakhimpur Khiri News: कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा सामाजिक न्याय का मुद्दा

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: पलिया में अपनी जनता पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का नेतृत्व अभिलाष मौर्य ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अ

Lakhimpur Khiri News: कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा सामाजिक न्याय का मुद्दा

Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया में अपनी जनता पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का नेतृत्व अभिलाष मौर्य ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुहन सिंह मौर्य, प्रमोद निषाद, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव धनपाल शाक्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने पार्टी के उद्देश्य और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। सम्मेलन में भाजपा हटाओ, यूपी बचाओ का नारा भी प्रमुखता से गूंजा। पार्टी नेताओं ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के सिद्धांत के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर दिलाना पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है। इसके साथ ही समान शिक्षा प्रणाली, सुरक्षा, युवाओं के लिए रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को लेकर संघर्ष करने की बात कही गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा सामाजिक न्याय का मुद्दा