Lakhimpur Khiri News: भामाशाह स्मृति द्वार की मांग उठी, सौंपा मांग पत्र

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: फोटो--02--वैश्य समाज के लोगों ने एमएलसी को सौंपा मांगपत्र लोगों ने एमएलसी को सौंपा मांगपत्र गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नगर में निरंकारी सत्संग भवन के

Lakhimpur Khiri News: भामाशाह स्मृति द्वार की मांग उठी, सौंपा मांग पत्र

Lakhimpur Khiri News: नगर में निरंकारी सत्संग भवन के समीप विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता की विधानमंडल निधि से निर्मित छोटी काशी महादेव मंदिर द्वार का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वैश्य समाज संगठन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में नगर के वैश्य समाज की ओर से एमएलसी को एक मांगपत्र सौंपा गया। इसमें नगर में दान शिरोमणि श्री भामाशाह स्मृति द्वार के निर्माण की मांग की गई। मांगपत्र को वैश्य समाज संगठन उत्तर प्रदेश अग्रवाल सभा गोला बाथम वैश्य महासभा गोला श्री यज्ञसैनी समाज गोला श्री जायसवाल समाज गोला और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गोला का समर्थन प्राप्त था।इस

मौके पर युवा जिलाध्यक्ष आदित्य गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुमित गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, आकाश जायसवाल, किशन गुप्ता सहित वैश्य समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: भामाशाह स्मृति द्वार की मांग उठी, सौंपा मांग पत्र