Lakhimpur Khiri News: बैरियर गिरने से इंटर की छात्रा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: -सावन मेले को लेकर गोला में लगाए गए हैं जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं जगह-जगह बैरियर -सोमवार की सुबह एक स्कूल बस की टक्कर से टूटा पुलिस का बैरियर -पास गु

Lakhimpur Khiri News: बैरियर गिरने से इंटर की छात्रा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

Lakhimpur Khiri News: नगर में सावन मेले की तैयारियों के बीच गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कृषक समाज इंटर कॉलेज की कक्षा 12 विज्ञान की छात्रा सूफिया बानो मेले के लिए लगाए गए अस्थायी पाइप के बैरियर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा कोतवाली प्रभारी को भेजे गए प्रार्थना पत्र के अनुसार बैदाखेड़ा निवासी सूफिया बानों पुत्री शकील अहमद गुरुवार सुबह करीब 7:20 बजे विद्यालय आ रही थी।

इसी दौरान कोतवाली के निकट महिला पिंक शौचालय के पास लगा अस्थायी पाइप का बैरियर अचानक उसके सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंचा और छात्रा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रधानाचार्य ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना नगर पालिका परिषद को भी भेजी गई है।क्यों नहीं कराया गया। इस घटना ने बैरियर की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: बैरियर गिरने से इंटर की छात्रा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर