Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी को जिला बनाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: फोटो--03--नवागत एसडीएम व सीओ को ज्ञापन देते अधिवक्ता संघ के लोगको ज्ञापन देते अधिवक्ता संघ के लोग मोहम्मदी। तहसील सभागार में नवागत एसडीएम राजेश प्रताप

Lakhimpur Khiri News: तहसील सभागार में नवागत एसडीएम राजेश प्रताप की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 40 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। इस मौके पर बार संघ के अध्यक्ष अवधेश चंद्र द्विवेदी की अगुवाई में मोहम्मदी जिला बनाओ को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम, सीओ अरुण कुमार, नवागत तहसीलदार गरिमा वर्मा नायब बालक राम समेत विभागों के अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। जिसमें राजस्व विभाग की 22, पुलिस 9, विकास 5, पूर्ति और नगर पालिका विभाग की दो-दो शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें किसी का निस्तारण नहीं हो सका है।


