ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Lakhimpur-khiri News - चपरतला इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिससे हड़कंप मच गया। आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

चपरतला। मैगलगंज थाना क्षेत्र के चपरतला इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मैगलगंज पुलिस व ज़ीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। प्राथमिक जांच में मामला ट्रेन से कटकर मौत होने का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:ट्रेन के धक्के से अज्ञात व्यक्ति की मौत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


