संदिग्ध हालत में युवक की मौत
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर, संवाददाता। थाना मझगई क्षेत्र के गांव बुद्धापुरवा निवासी एक युवक मंगलवार की रात खाना खाकर कमरे के अंदर सोने के लिए गया था। बताते हैं कि सुबह द

लखीमपुर। थाना मझगई क्षेत्र के गांव बुद्धापुरवा निवासी एक युवक मंगलवार की रात खाना खाकर कमरे के अंदर सोने के लिए गया था। बताते हैं कि सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खोला और उसे संदिग्ध हालात में पाया। आनन-फानन में इलाज के लिए पलिया सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मझगई क्षेत्र के गांव बुद्धापुरवा निवासी राम स्वरूप का 35 वर्षीय बेटा सतीश मजूदरी करता था। मंगलवार की देर शाम उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया।
बताते हैं कि सुबह सतीश जब देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खोला और उसे संदिग्ध हालात में पाया। परिजन उसे इलाज के लिए पलिया सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


