बाइक निकालने के विवाद में मारपीट, जख्मी बुजुर्ग की मौत, हंगामा
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के भीरा स्थित सलामत नगर भट्ठा में बाइक निकालने को लेकर विवाद में 60 वर्षीय मौलाना चांद की गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विरोधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

लखीमपुर। भीरा स्थित सलामत नगर भट्ठा में बाइक निकालने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय मौलाना चांद की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट की रिपोर्ट न लिखने और उल्टा मृतक के परिवार पर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुरुवार को सलामत नगर भट्ठा निवासी नौशाद पुत्र मौलाना चांद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की शाम भीरा मैलानी मार्ग पर छाजूराम कॉलेज के पास मेरे पिता मौलाना चांद टहलने के लिए गए हुए थे।
वहीं भाई शादाब अली से गली में बाइक निकालने की बात को लेकर विपक्षी बाबू पुत्र राजे, शाहरुख पुत्र बाबू, रेहान पुत्र बाबू, गामा पुत्र राजे, और अफसाना पत्नी बाबू ने लाठी डंडे व लात जूतो से मौलाना चांद से मारपीट करने लगे। मौलाना चांद कों अंदरुनी चोटें आई। इलाज के लिए भीरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां गुरुवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई जहूर खान ने बताया कि मारपीट वाले दिन मेरी भाभी सकिना तहरीर लेकर थाने गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि विपक्षियों द्वारा दी गई तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि बुधवार को विपक्षी बाबू पुत्र राजे निवासी सलामत नगर भट्ठा की तहरीर पर थाना भीरा पर मृतक मौलाना चांद के दो पुत्रों सहित दो अन्य लूका पुत्र चांद खां, नौशाद पुत्र चांद खां, साजिद पुत्र नवाब, नूर खां पुत्र हेतम निवासी सलामत नगर भट्ठा के विरुद्ध एक मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम गठित कर आरोपीगण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गोला सीओ रमेश चंद तिवारी भी मौके पर पहुंचे घटनास्थल का मुआयना करते हुए मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


