ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीव्यापारी की हत्या से भड़के लोग, लगाया आधी रात को जाम

व्यापारी की हत्या से भड़के लोग, लगाया आधी रात को जाम

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी की हत्या से लोग भड़क गए। आधी रात को उसका शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस बड़ी मशक्कत और मनुहार के बाद शव को कब्जे में ले सकी। इस मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज...

व्यापारी की हत्या से भड़के लोग, लगाया आधी रात को जाम
हिन्दुस्तान संवाद,लखीमपुर खीरीWed, 21 Aug 2019 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी की हत्या से लोग भड़क गए। आधी रात को उसका शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस बड़ी मशक्कत और मनुहार के बाद शव को कब्जे में ले सकी। इस मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसैया में रहने वाले आशिक अली (45) मंगलवार की देर शाम अपने किसी काम से पास के गांव शेखनपुरवा गए हुए थे। वहां उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की आरोपियों ने आशिक अली पर गोली चला दी। गोली उसकी गर्दन में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।

गोली की आवाज सुनकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल को अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर धौरहरा कोतवाल अजय मिश्रा मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। घटना के पीछे रंजिश का मामला सामने आ रहा है। बताया जाता है कि आशिक अली करामाती गिलास आदि का धंधा भी करता था। जिससे उसकी रंजिश बढ़ गई थी। हत्या के बाद रात 12 बजे परिजनों ने एनएच 730 पर शव रखकर जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर धौरहरा अजय मिश्रा ने बताया कि गोली लगने से ग्रामीण की मौत हुई है। मुकदमा लिख लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें