मझगई में सड़क किनारे पडा मिला युवक का शव
Lakhimpur-khiri News - मझगई थाना क्षेत्र के नौगवां से विशनुपुर जाने वाले मार्ग पर 28 वर्षीय रमेश कुमार चौहान का शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चार लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की मोटरसाइकिल भी शव के पास पाई गई। मामले की जांच जारी है।

मझगई थाना क्षेत्र के नौगवां कस्बे से तीन सौ मीटर दूर नौगवां से विशनुपुर जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक के परिजनो ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर शव को पलिया सीएचसी पहुंचाया। जहां पर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टर्माटम के लिए लिा मुख्यालय पर भेज दिया गया। बरामद शव की पहचान मझगई थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी 28 वर्षीय रमेश कुमार चौहान पुत्र जितेंद्र के रूप में हुई है। उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि रमेश की धारदार हथियार से गर्दन, मुंह और छाती पर हमला कर हत्या की गई है।
परिजनों ने बताया कि रमेश बाहर काम करता था और होली के त्योहार के चलते दो दिन पहले ही गांव आया था। मृतक की मोटरसाइकिल शव से लगभग 50 मीटर दूर खेत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने परिजनों को रमेश की मौत की सूचना दी थी। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट और जख्म के निशान मिले हैं, प्रथम दृश्यता में एक्सिडेंट की घटना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मृतक की भाभी रामरती की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वही मौके पर फार्मेसिंक टीम भी पहुंची। फार्मेसिंक टीम ने भी मौका मुआयना किया और हर एगंल से जांच की और साक्ष्य जुटाए। मृतक लगभग डेढ़ साल से अपनी बहन के यहा रहता था, मृतक अपनी पत्नी संध्या और एक चार माह के बच्चे को अपने फिछे रोता छोड़ गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



