Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsMurder Mystery 50-Year-Old Narendra Pant Found Dead in Tikunia Postmortem Reveals Strangulation
गला दबाकर की गई थी नरेंद्र की हत्या

गला दबाकर की गई थी नरेंद्र की हत्या

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - तिकुनियां के बगिया मोहल्ला में 50 वर्षीय नरेंद्र पंत की हत्या गला दबाकर की गई। नरेंद्र 26 नवंबर से गायब था, और उसके घर में ताला लगा था। पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है।

Dec 02, 2025 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

तिकुनियां के बगिया मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र पंत की हत्या दबाकर हत्या की गई थी। यह खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक नरेंद्र 26 नवंबर से गायब था। उसके घर में ताला लगा हुआ था। कई दिन बीत जाने के बाद पड़ोसियों ने नरेंद्र के घर से बदबू आने की बात कही और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर से नरेंद्र का शव बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतक की भाभी विद्या पंत ने बताया कि उनका देवर अकेले ही तिकुनियां में रहता था, जबकि परिवार के अन्य लोग पंथनगर में रहते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार करीब तीन बजे सूचना मिली तो परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। बताया कि शव उल्टा पड़ा था, जबकि उसके ऊपर रजाई गद्दा और मच्छरदानी तक लगी हुई थी। दरवाजे पर ताला और अंदर से शव बरामद होने की बात किसी के गले नहीं उतर रही थी। पुलिस भी घटना को संदिग्ध मान रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मंगलवार की देर शाम शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नरेंद्र की हत्या गला दबाकर किए जाने का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुष्टि एसपी संकल्प शर्मा ने की।