ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीमुन्ना लाल बनाये गये कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

मुन्ना लाल बनाये गये कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

शहर के मोहल्ला रंगरेजान निवासी मुन्ना लाल वाल्मीकि को भारतीय कर्मचारी महासंघ प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों द्वारा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर समाज के लोगों...

मुन्ना लाल बनाये गये कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष
पलियाकलां-खीरी। हिन्दुस्तान संवादSat, 29 Feb 2020 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के मोहल्ला रंगरेजान निवासी मुन्ना लाल वाल्मीकि को भारतीय कर्मचारी महासंघ प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों द्वारा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उधर व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने मनोनीत जिलाध्यक्ष को शॉल ओढ़ाते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। भारतीय कर्मचारी महासंघ प्रदेश इकाई की तरफ से पलिया निवासी मुन्नालाल वाल्मीकि को महासंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पलिया नगर के व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने मुन्नालाल बाल्मीकि को नगर व क्षेत्र वासियों की ओर से अंग वस्त्र ओढ़ाते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुरेश वाल्मीकि ,मनोज वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें