अतिक्रमण हटाने पर व्यापारियों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - कस्बे में गोला रोड बरवर चौराहे पर नगर पालिका, तहसीलदार और कस्बा इंचार्ज की टीम ने बिना पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। व्यापारियों ने इसका विरोध किया और अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने एंबुलेंस के समय पर अस्पताल न पहुंचने की समस्या को लेकर अतिक्रमण हटाने की मांग की।

अतिक्रमण हटाने पर व्यापारियों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस

कस्बा में गोला रोड बरवर चौराहे से बिना पूर्व सूचना के नगर पालिका, तहसीलदार और कस्बा इंचार्ज टीम के साथ पहुंचकर सड़क से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया। इसका व्यापारियों ने कडा विरोध जताया है। बुधवार को शाम 5 बजे करीब तहसीलदार अरुण कुमार, ईओ जेपी मौर्य, कस्बा इंचार्ज अखिलेश सिंह दलबल के साथ पहुंच कर बरवर चौराहे से गोला रोड पर सड़क किनारे अतिक्रमण को जेसीबी से ढहाना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने अधिकारियों पर भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएचसी रोड से लेकर बाजार गंज तक अतिक्रमण होने के चलते मरीजों को समय पर एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंच पा रही है, वहां से आक्रमण हटाने की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।