Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsMunicipality Honors Retiring Sanitation Worker with Grand Farewell Ceremony
सफाई कर्मी के रिटायर होने पर पालिका अध्यक्ष ने निकाला जुलूस

सफाई कर्मी के रिटायर होने पर पालिका अध्यक्ष ने निकाला जुलूस

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - नगर पालिका परिषद गोला में एक सफाईकर्मी किशोर कुमार को विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। उन्होंने फरवरी 1985 से नगर पालिका में सेवाएं दीं। अध्यक्ष विजय शुक्ला ने उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम...

Sep 04, 2025 04:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

नगर पालिका परिषद गोला में बुधवार को अनोखा नजारा दिखाई दिया। सफाईकर्मी के रिटायर होने के बाद उसको माला पहनाकर नगर पालिका अध्यक्ष ने जुलूस निकाला। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि सफाईकर्मी के रूप में फरवरी 1985 से निरंतर सेवाएं दे रहे किशोर कुमार के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार ने लगभग 40 वर्षों तक नगर पालिका में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से सेवा दी है। उनका योगदान सराहनीय है। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने उन्हें व्यवहार कुशल और कर्तव्यनिष्ठ बताते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणादायक रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभासद आनंद सोनी व खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जूनियर इंजीनियर आदर्श मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, सफाई नायक दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, राहुल बाल्मीकि, गोविंद कुमार, राजकुमार, अमित महाजन, सुधीर कुमार सहित बड़ी संख्या में पालिका कर्मचारी मौजूद थे।