Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsMunicipal Chairman Inspects Local Schools to Enhance Education and Cleanliness
परिषदीय विद्यालयों को भौतिक सुविधाओं से करेंगे सुसज्जित

परिषदीय विद्यालयों को भौतिक सुविधाओं से करेंगे सुसज्जित

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने नगर के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता, शिक्षण कार्य और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। लगभग 650 विद्यार्थी शिक्षा...

Sep 24, 2025 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

पालिकाध्यक्ष ने बुधवार को नगर स्थित संविलियन विद्यालय लोने सिंह,त्रिलोक गिरि,प्राथमिक विद्यालय जवाहर, रामविलास प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला तीर्थ,कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय पंजाबी कालोनी, कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय रिसोर्स सेन्टर, आदर्श प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर स्वच्छता, शिक्षण कार्य,मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के साथ बच्चों के बैठने की व्यवस्था को देखा। इन विद्यालयों में लगभग 650 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव मदद की जाएगी। विद्यालयों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपने और शासन स्तर से भी सहयोग करवाने का प्रयास होगा।

सफाई के लिए सभी परिषदीय विद्यालयों में पालिका के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है। जिन विद्यालय में फर्नीचर नही है, वहां फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा व अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;