Lakhimpur Khiri News: पूर्व सैनिकों ने साइबर ठगी से बचाव पर की चर्चा

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। गई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल त्रिवेदी ने की जबकि संचालन वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व

Lakhimpur Khiri News: पूर्व सैनिकों ने साइबर ठगी से बचाव पर की चर्चा

Lakhimpur Khiri News: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद तहसील गोला गोकर्णनाथ की मासिक बैठक ब्लॉक सभागार में की गई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल त्रिवेदी ने की जबकि संचालन वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान बढ़ते साइबर एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई और पूर्व सैनिकों को विभिन्न प्रकार के फ्रॉड से सतर्क रहने और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही परिषद के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए उनके सफल आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राजेश्वर सिंह, कैलाश गिरी, प्रेम कुमार, राम सिंह, चंद्रभाल, प्रेमचंद वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, महेश पाल, राम हरीश मिश्रा, विमलेश कुमार, लाल बिहारी वर्मा, खगेश्वर प्रसाद, देव प्रकाश, जगदेव सिंह, लखबीर सिंह, मिथिलेश कुमार अवस्थी, हरपाल सिंह, अकरम खान सहित अनेक पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।