ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीरंजोगम के बीच सुपुर्देखाक किए गए ताजिए

रंजोगम के बीच सुपुर्देखाक किए गए ताजिए

ग्रामीण इलाकों में मोहर्रम का पर्व गमगीन माहौल में परम्परागत ढंग से मनाया गया। युवाओं ने ढोल ताशों को पीटते हुए शाम को ताजिए कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक कर...

रंजोगम के बीच सुपुर्देखाक किए गए ताजिए
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 21 Sep 2018 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रामीण इलाकों में मोहर्रम का पर्व गमगीन माहौल में परम्परागत ढंग से मनाया गया। युवाओं ने ढोल ताशों को पीटते हुए शाम को ताजिए कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए। ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व गमगीन माहौल में सम्पन्न हो गया। ताजिएदार ताजियों को अपने कंधों पर रखकर निकले। बड़े ताजियों को लेकर गांवों में जुलूस निकाला गया। इससे पहले ताजिए चौक पर रखे गए थे और पूरी रात जगी गई। फात्हा कराकर हलीम वितरित किया गया। जूलूस के दौरान युवा तमाम तरह के नारे लगा रहे थे। ढोल ताशों के साथ सीना पीटते हुए मातम मना रहे थे। देर शाम ताजियों को कर्बला ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

शुक्रवार को हैदराबाद थाना क्षेत्र के रोशननगर, सरकारगढ़, हैदराबाद, अजान, कोतवाल क्षेत्र के रजागंज, करनपुर, मूड़ा सवारान, साहसपुर, सियाथू, भैंठिया, अलीगंज, लगुची समेत तमाम जगह मोहर्रम का पर्व सम्पन्न हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसबल तैनात रहा। रेहरिया। इलाके में भी मोहर्रम का पर्व गमगीन माहौल में मनाया गया। क्षेत्र के करौंदा, छेड़ीपुर गांव में ताजिएदारों ने ताजिए लेकर जुलूस निकाला और हसन हुसैन को याद किया। बांकेगंज। इस बार बांकेगंज कस्बे में ताजिएदारों ने ताजिए नहीं रखे थे। क्षेत्र के ग्राम झाऊपुर और गुलाबनगर में ताजिए रखकर मोहर्रम का पर्व मनाया गया। ताजिए देर शाम मातमीं माहौल में कर्बला में सुपुर्देखाक कर दिए गए। मोहर्रम के पर्व में तमाम हिन्दू भाइयों ने भी शिरकत की और ताजिए भी उठाए। इस मौके पर पप्पू, होतीलाल, नन्हें, राजकुमार, रामविलास, कालिका द्वारा ताजिए उठाए गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें