ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीमाडल पार्क बनेगा संकटा प्रसाद वाजपेयी पार्क

माडल पार्क बनेगा संकटा प्रसाद वाजपेयी पार्क

शहर के पार्कों की स्थिति अब बहुत जल्दी ही बदलने वाली है। हिन्दुस्तान ने शहर के पार्कों की असल तस्वीर दिखाने का प्रयास किया। इसके बाद नगर पालिका भी इस तरफ गंभीर हुई है। अब नगर पालिका ने शहर के संकटा...

शहर के पार्कों की स्थिति अब बहुत जल्दी ही बदलने वाली है। हिन्दुस्तान ने शहर के पार्कों की असल तस्वीर दिखाने का प्रयास किया। इसके बाद नगर पालिका भी इस तरफ गंभीर हुई है। अब नगर पालिका ने शहर के संकटा...
1/ 2शहर के पार्कों की स्थिति अब बहुत जल्दी ही बदलने वाली है। हिन्दुस्तान ने शहर के पार्कों की असल तस्वीर दिखाने का प्रयास किया। इसके बाद नगर पालिका भी इस तरफ गंभीर हुई है। अब नगर पालिका ने शहर के संकटा...
शहर के पार्कों की स्थिति अब बहुत जल्दी ही बदलने वाली है। हिन्दुस्तान ने शहर के पार्कों की असल तस्वीर दिखाने का प्रयास किया। इसके बाद नगर पालिका भी इस तरफ गंभीर हुई है। अब नगर पालिका ने शहर के संकटा...
2/ 2शहर के पार्कों की स्थिति अब बहुत जल्दी ही बदलने वाली है। हिन्दुस्तान ने शहर के पार्कों की असल तस्वीर दिखाने का प्रयास किया। इसके बाद नगर पालिका भी इस तरफ गंभीर हुई है। अब नगर पालिका ने शहर के संकटा...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 09 Sep 2019 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के पार्कों की स्थिति अब बहुत जल्दी ही बदलने वाली है। हिन्दुस्तान ने शहर के पार्कों की असल तस्वीर दिखाने का प्रयास किया। इसके बाद नगर पालिका भी इस तरफ गंभीर हुई है। अब नगर पालिका ने शहर के संकटा प्रसाद वाजपेयी पार्क को माडल पार्क बनाने का प्रस्ताव किया है। इसके लिए प्रयास शुरू हो गए हैं जल्दी ही नगर पालिका इसका शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

किसी शहर की खूबसूरती वहां के हरे भरे पार्कों और पेड़ पौधों से होती है। यह न सिर्फ पर्यावरण को संतुलित बनाने का काम करते हैं सैकड़ों लोग सुबह पार्कों में मार्निगवाक करके चुस्त दुरुस्त बनाने हैं। छोटा शहर और घनी आबादी होने के कारण शहर में ऐसी बहुत कम जगह है जहां पर थोड़ी हरियाली हो और लोग कुछ सकून के कुछ पल बिता सकें। हालांकि अपने शहर में लगभग 18 पार्क हैं लेकिन यह पार्क कुछ ही बस्तियों में हैं। इसके अलावा जो पार्क हैं भी उनकी हालत बदतर है। शहर में सबसे अधिक पार्क आवास विकास कालोनी में हैं। लेकिन इसमें से अधिकांश पार्क बदतर स्थिति में हैं। शहर में गांधी पार्क, संकटा प्रसाद वाजपेयी पार्क, सुभाष पार्क और कृष्णा टाकीज के पास भी पार्क हैं हालांकि नगर पालिका ने सुभाषपार्क तो सही करा दिया है। सबसे ज्यादा खराब हालत आवास विकास कालोनी के पार्कों की है। हिन्दुस्तान ने इसको लेकर इस सप्ताह अभियान शुरू किया। इसमें पार्कों की वर्तमान हालत दिखाने का प्रयास किया। पार्कों को लेकर शहर की जनता से लेकर नगर पालिका तक की उदासीनता दिखाने का प्रयास किया। इसके बाद नगर पालिका जागरूक हुई है। नगर पालिका ने गांधी पार्क को विकसित कराने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा संकटाप्रसाद वाजपेयी पार्क को शहर में माडल पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है।

मॉडल पार्क में ये होंगी सुविधाएं

शहर का संकटा प्रसाद वाजपेयी पार्क शहर में मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें करीब साठ से 70 लाख की लागत आएगी। यह पार्क युवाओं से लेकर बच्चों तक सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगा। पार्क में युवाओं के लिए जहां ओपन जिम बनाया जाएगा। इसमें जिम की तमाम तरह की मशीने लगाई जाएंगी। वृद्ध लोगों के टहलने के लिए पाथवे बनाया जाएगा। योगा सेंटर बनाया जाएगा। बच्चों के लिए झूले और लगाए जाएंगे। पार्क में टायलेट आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी।

आवास विकास के लिए इसी महीने होगा प्रस्ताव

नगर पालिका अध्यक्ष निरुपमा वाजपेयी ने बताया कि आवास विकास कालोनी के पार्क आवास विकास को ही सही कराना चाहिए हालांकि इस बार नगर पालिका ने उन्हें सही कराने के लिए विचार किया है। एलआईसी के पीछे वाले पार्क में काम शुरू करा दिया गया है। अन्य जो पार्क बचे हैं उनका भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए इसी महीने बोर्ड की बैठक में आवास विकास के पार्कों का प्रस्ताव किया किया जाएगा। धीरे-धीरे सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

इसी माह शुरू होगा पटेल नगरपार्क का काम

शहर के मोहल्ला पटेल नगर में एक भी पार्क नहीं है। काफी बड़ा मोहल्ला होने के कारण यहां के लोगों को टहलने आदि में दिक्कत होती है। पटेल नगर पार्क में जमीन मिल गई है। इसके लिए प्रस्ताव भी हो गया है। यहां नया पार्क विकसित किया जाएगा। इसमें करीब 34 लाख की लागत आएगी। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। उम्मीद है इसी महीने शासन से स्वीकृति और फंड मिल जाएगा। इसके बाद पटेल नगर में भी कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें