सदन में उठा पड़रिया तुला के मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण का मुद्दा
Lakhimpur-khiri News - पड़रिया तुला, संवाददाता। तुला कस्बा स्थित मुक्तिधामों के सौंदर्यीकरण कराए जाने का विषय एमएलसी अनूप गुप्ता ने सदन में उठाया है। पड़रिया तुला कस्बे में दो

पड़रिया तुला, संवाददाता। पड़रिया तुला कस्बा स्थित मुक्तिधामों के सौंदर्यीकरण कराए जाने का विषय एमएलसी अनूप गुप्ता ने सदन में उठाया है। पड़रिया तुला कस्बे में दो मुक्तिधाम हैं। जिनका सौंदर्यीकरण कराया जाना नितांत आवश्यक है। इसके लिए ग्राम प्रधान पप्पू राज ने विधान परिषद सदस्य खीरी अनूप गुप्ता से मुक्तिधामों का शौन्द्रीयकर्ण कराए जाने की मांग की थी। विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने पड़रिया तुला कस्बे की इस आम जनमानस की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए सदन के समक्ष रखा है। जनसंपर्क अधिकारी गौरव शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार के दिन सदन की कार्यवाही में एमएलसी अनूप गुप्ता द्वारा पड़रिया तुला कस्बा स्थित दो मुक्तिधामों के लिए मुक्तिधाम स्थल पर जनउपयोगी सुविधाओं, बाउंड्रीवाल, पेयजल, घाट एवं पूरे मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण की समुचित व्यवस्था कराए जाने का विषय सदन में उठाया गया है।
कस्बे गम्भीर समस्या का मुद्दा सदन में उठाये जाने के लिए ग्राम प्रधान पप्पूराज,फौजी ओमकार सिंह,केके गौड़,सुशील गुप्ता,अमन बाथम,राहुल गुप्ता,बबलू शुक्ला,विजय करण भारद्वाज सहित पूरे कस्बे के लोगों ने आभार प्रकट किया है

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




