ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीविधायक की पत्नी खुशबू ने खरीदे नामांकन पत्रों के 3 सेट

विधायक की पत्नी खुशबू ने खरीदे नामांकन पत्रों के 3 सेट

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को पहले दिन मात्र तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। तीनों नामांकन पत्र विधायक सौरभ सिंह की...

विधायक की पत्नी खुशबू ने खरीदे नामांकन पत्रों के 3 सेट
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 07 Jul 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मितौली-खीरी।

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को पहले दिन मात्र तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। तीनों नामांकन पत्र विधायक सौरभ सिंह की पत्नी खुशबू सिंह ने खरीदा है। प्रमुख विपक्षी दल सपा, बसपा की ओर से पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा जा सका।

मितौली ब्लाक प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व राज्यसभा सांसद, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर की पुत्र बधू व कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की पत्नी खुशबू सिंह को उम्मीदवार बनाया है। खुशबू की दावेदारी फिलहाल मजबूत देखने को मिल रही है। बुधवार को नामांकन पत्रों की ब्रिकी के पहले दिन समर्थकों संग पहुंची खुशबू सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा। खुशबू ने 3 सेटों में नामांकन पत्र खरीदा है। खुशबू बीएससी तक पढ़ी है। वह गृहिणी से सीधे ब्लाक प्रमुखी के रास्ते राजनीति में उतरी है। खुशबू मुरईताजपुर सीट से बीडीसी है। फिलहाल खुशबू सिंह की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें