काउंसिलिंग के बाद आठ जोड़ों की कराई विदाई
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिला थानाध्यक्ष शिल्पी शुक्ला ने काउंसलरों के सहयोग से दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की शिकायतों का समाधान किया। आठ जोड़ों को पुनः एक साथ रहने के लिए राजी...

लखीमपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिला थानाध्यक्ष शिल्पी शुक्ला ने काउंसलरो के सहयोग से अभियान चलाया। काउंसलर कय्यूम ज़रवानी, कुसुम गुप्ता, नीति गुप्ता, किरन अग्रवाल महिला आरक्षी सुमन लता ने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर आई शिकायतों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। काउंसलरों के सहयोग से आठ जोड़े फिर एक साथ रहने को राजी हुए।इनकी विदाई कराई गई। वहीं चार मामले ऐसे थे जिनमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने का समय दिया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल वालंटियर्स अल्पना वर्मा व महिला थाने की आरक्षी बबली पवार, सारिका सिंह चौहान भी उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


