होली के दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव
Mar 07, 2026 02:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के पसगवां थाना क्षेत्र से होली के दिन लापता युवक शिवा उर्फ चौधरी का शव शनिवार दोपहर एक नाले में मिला। 22 वर्षीय युवक 10 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। उसके पिता ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लखीमपुर। पसगवां थाना क्षेत्र से होली के दिन से लापता युवक का शव शनिवार दोपहर एक नाले में पड़ा पाया गया। युवक का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने भेज दिया है। युवक के पिता की सूचना पर पसगवां कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रखी थी। बरखेरिया जाट गांव निवासी बाबू ने बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र शिवा उर्फ चौधरी होली के दिन बुधवार को सुबह 10 बजे घर से निकला था, जो वापस नही लौटा । पीड़ित परिजनों ने पसगवां कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मामला पंजीकृत कराया है। पुलिस युवक को तलाश रही थी कि शनिवार दोपहर उसकी लाश गन्ना समिति के पीछे नाले में पड़ी मिली।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


