चार दिन से गायब युवक का शव बरामद
Lakhimpur-khiri News - शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया से गायब युवक राज का शव चौथे दिन भगहर नाले से बरामद हुआ। 25 फरवरी को घर से टहलने निकले राज की तलाश परिजनों और ग्रामीणों ने की थी। शनिवार को उसकी चप्पल नाले के पास मिली, जिसके बाद शव की खोज शुरू की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया से गायब हुए युवक का शव चौथे दिन भगहर नाले से बरामद हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी रामबाबू का बीस वर्षीय बेटा राज 25 फरवरी की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर से बगैर बताये गांव में टहलने के लिए निकला था। जिसके बाद से वह वापस घर नही पहुंचा। तब परिजनों ने गांव व रिस्तेदारों के वहां उसकी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मृतक के बड़े भाई सुभाष और विकास ने बताया कि राज की तलाश 25 फरवरी से की जा रही थी।
शनिवार की सुबह तलाश करते समय जमुनिहा गांव से एक किमी दूर भगहर नाले के पास राज की चप्पल पड़ी मिली। चप्पल देख परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई और ग्रामीणों के सहयोग से भगहर नाले में घुस कर तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद नाले में राज का शव मिल गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शारदानगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक की एक लड़की से फोन पर बातचीत होती थी। परिजनों के डांटने से वह नाराज होकर चला गया था। पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पानी में शव मिला है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



