लापता के दो प्रकरणों का नही हुआ सका खुलासा

Mar 16, 2026 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - मैलानी में एक ग्रामीण बलिकरन चार दिन पहले घर से बाजार के लिए निकला था और वापस नहीं आया। उसके परिवार ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पहले भी एक छात्र रितिक यादव लापता हो चुका है, जिसकी गुमशुदगी का कोई पता नहीं चला। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

लापता के दो प्रकरणों का नही हुआ सका खुलासा

मैलानी। घर से बाजार के लिये घूमने गया ग्रामीण चार दिन पूर्व लापता हो गया। इससे पूर्व में पिछले माह लापता छात्र का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। थानान्तर्गत चाचापुर निवासी बलिकरन 11 मार्च को सुबह 10 बजे घर से बाजार घूमने के लिये गया था लेकिन वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन बलिकरन का कोई पता नही चल पाया है। थक हारकर परिजनो ने गुमशुदगी की सूचना थाने में दी है। विदित हो कि इससे पहले इंटरमीडिएट का छात्र रितिक यादव पुत्र रमेश यादव डालपुर ग्रन्ट से स्कूल से लापता हो गया था जिसकी गुमशुदगी परिजनो ने थाना मैलानी में दर्ज कराई थी।

40 दिन बीत जाने के बाद भी रितिक यादव का कोई पता नहीं चल सका है। जिससे मैलानी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।