Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsMeeting Held to Revive Meter Gauge Trains and Advocate for Broad Gauge Line in Palia Area

पलिया ब्राड गेज के मुद्दे को लेकर विभिन्न संगठनों ने की बैठक

Lakhimpur-khiri News - पलिया क्षेत्र में अग्रवाल धर्मशाला में सामाजिक संगठनों की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि पहले मीटरगेज ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू होगा। शारदा के पानी से प्रभावित रेललाइन अब ठीक है। इसके बाद, बड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीSat, 30 Aug 2025 04:14 AM
share Share
Follow Us on
पलिया ब्राड गेज के मुद्दे को लेकर विभिन्न संगठनों ने की बैठक

पलिया क्षेत्र में बड़ी रेल लाइन और मीटरगेज की बंद पड़ी ट्रेनों को शुरू कराने के लिए अग्रवाल धर्मशाला में सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तय हुआ कि पहले बंद पड़ी मीटरगेज की रेल लाइन को शुरू कराने का कार्य किया जाएगा और उसके बाद बड़ी रेल लाइन को पलिया होते हुए गुजारने का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। इसको लेकर आगे भी बैठक करने की बात कही गई। अग्रवाल धर्मशाला में गुरूवार को सामाजिक संगठनों की हुई बैठक में सभी ने एक साथ कहा कि मैलानी से पलिया होते हुए मीटरगेज की छोटी रेल लाइन का संचालन लगातार हो रहा था और बीच में शारदा का पानी आने से रेललाइन का रिसाव होने से ट्रेनों को बंद कर दिया गया था।

अब रेललाइन पूरी तरह से ठीक है तो रेलवे द्वारा इस पर पहले की तरह मीटरगेज की छोटी रेललाइन की ट्रेनों का संचालन पूर्ववत किया जाए। साथ ही रेलवे द्वारा मैलानी से पलिया होते हुए ब्राडगेज बड़ी रेललाइन की पटरियां बिछाने का काम भी निर्धारित समय सीमा देकर शुरू कराया जाए। जिससे पलिया वालों को यह राहत मिले कि ब्राडगेज ट्रेनें पलिया होकर ही जाएंगी। इसको लेकर आगे भी बैठक कर रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई। बैठक में कई संगठनों के लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।