Lakhimpur Khiri News: विधायक ने पौधे लगाकर दिया संदेश

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी में गांव गोकन की गौशाला परिसर पर औषधीय वृक्षों का पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कई स्थानीय नेता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण संवर्द्धन और स्वास्थ्य के लिए वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया।

विधायक ने पौधे लगाकर दिया संदेश

Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। मोहम्मदी शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर गांव गोकन की गौशाला परिसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने औषधीय वृक्षों की पौध लगाकर विधिवत शुभारंभ किया है। सं चालन अतुल रस्तोगी ने किया। रविवार को पौधरोपण महायज्ञ के दौरान आयोजित कार्यक्रम में विधायक, नपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा और कन्हैया, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, एसडीएम चलवुराज आर ,सी ओ अरुण कुमार, निरीक्षक उमेश चौरसिया, इमाम अशजद सिद्दीकी ,कस्बा इंचार्ज अखिलेश सिंह, आनंद गुप्ता एमडी, दून पब्लिक स्कूल के सहायक प्रबंधक सतनाम सिंह, विमल अवस्थी, रेंजर निर्भय प्रताप शाही, डिप्टी रेंजर अखिलेश सिंह, उदित गुप्ता ,वन दरोगा विजय सिंह, रोहित श्रीवास्तव,अनूप कुमार समय सभी स्टाफ कर्मी की मौजूदगी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।