Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsMassive Sikh Procession in Honor of Guru Tegh Bahadur s Martyrdom Day
शहीदी नगर कीर्तन यात्रा आज लखीमपुर में

शहीदी नगर कीर्तन यात्रा आज लखीमपुर में

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - जिले में शहीदी नगर कीर्तन यात्रा गुरुवार को आ रही है। यह यात्रा कई राज्यों और शहरों से होते हुए लखीमपुर पहुंचेगी। खालसा सेवा दल द्वारा इसका स्वागत और लंगर आयोजित किया जा रहा है। यह नगर कीर्तन गुरु तेग...

Sep 04, 2025 04:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

जिले में शहीदी नगर कीर्तन यात्रा गुरुवार को आ रही है। कई प्रदेशों और प्रदेश के क ई शहरों से होकर पहुंच रही है। इसका स्वागत और लंगर खालसा सेवा दल कर रहा है। खालसा सेवा दल ने बताया कि शहर में गुरुवार को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साल शहीदी दिवस को समर्पित एक विशाल शहीदी नगर कीर्तन आ रहा है। नगर कीर्तन 21 अगस्त को धूबड़ी साहिब आसाम से रवाना हुआ था। पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार,यूपी के प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ होते हुए लखीमपुर पहुंचेगी।यात्रा दोपहर करीब 12 बजे तक पहुंच रहा है। नगर कीर्तन का स्वागत शहर के खालसा सेवा दल शहर से पहले गुलरीपुरवा में फूल बरसा कर करेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद नगर कीर्तन गुरु नानक स्कूल सीतापुर रोड होकर यात्रा के रूप में पुल पारकर रेलवे स्टेशन संकटा देवी चौराहा होते हुए। गुरुद्वारा सिंह सभा हाथीपुर पहुंचेगा। दोपहर का लंगर ग्रहण करने के बाद नगर कीर्तन निघासन पलिया होते हुए महंगापुर गुरुद्वारे में रात्रि विश्राम करेगा।