अकठी गांव में आग, 13 घर जलकर खाक
Lakhimpur-khiri News - अकठी गांव में तेज आंधी के दौरान अचानक आग लग गई, जिसने पूरे गांव को चपेट में ले लिया। आग से कई घर जलकर खाक हो गए, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ। कल्लू और दुन्ने के परिवार को सबसे बड़ा झटका लगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत मुआवजे की मांग की है।

क्षेत्र के अकठी गांव में तेज आंधी के दौरान अचानक आग लग गई। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने पूरे गांव को चपेट में ले लिया। पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने तेजी से फैलते हुए कल्लू, दुन्ने, बंगाली, डिंगुरचुनने, अन्नी, खोदें, आशाराम, पैरू, केशव सहित कई ग्रामीणों के आशियाने को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कल्लू और दुन्ने के परिवार को सबसे बड़ा झटका लगा। बेटियों की शादी के लिए जुटाया गया पूरा सामान आग में जल गया।
देखते ही देखते वर्षों की जमा पूंजी राख में बदल गई। इससे परिवारों का रो-रोकर हाल बेहाल है। नकदी समेत खाने पीने का सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के आगे उनकी एक न चली। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड काफी देर से मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते दमकल विभाग पहुंच जाता तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत मुआवजा की मांग की है। एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया कि आग लगने से पीड़ितों को त्रिपाल और खाद्य सामग्री दी गई है। मौके पर संबंधित सर्किल लेखपाल पुष्कर को भेजा है। आकलन कराया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


