अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो कि दर पे सुदामा....

Nov 17, 2025 04:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - गोला गोकर्णनाथ के खाटू श्याम मंदिर में उत्पन्ना एकादशी के अवसर पर श्रीश्याम दीवाने सेवा समिति द्वारा संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भक्तगण जयकारों के साथ नाचते-झूमते रहे, और भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पौराणिक कथा का वर्णन करते हुए पुजारी संतोष पाठक ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया।

अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो कि दर पे सुदामा....

गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। कंजा बरम बाबा हनुमान मंदिर देव स्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर में उत्पन्ना एकादशी के अवसर पर श्रीश्याम दीवाने सेवा समिति द्वारा संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से खचाखच भरा रहा और वातावरण श्याम नाम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तुति से हुई, जिसके बाद कलाकारों ने अपनी मधुर स्वर लहरियों से भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। भक्तगण जयकारों के साथ झूमते-नाचते दिखाई दिए। प्रस्तुत भजनों में -श्याम श्याम बोल, सब दुख कट जाएंगे। दीवाना तेरा आया बाबा तेरी नगरी में। अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो कि दर पे सुदामा गरीब आ गया है जैसे भावपूर्ण भजनों ने पूरे माहौल को भक्ति रस से भर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम में पुरोहितों ने उत्पन्ना एकादशी की पौराणिक कथा का वर्णन किया। मंदिर के पुजारी संतोष पाठक ने सभी भक्तों को श्याम बाबा का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दीपक राजपूत, महामंत्री अजय गुप्ता, संरक्षक अनिल जलोटा, अनिरुद्ध गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता और शिवम गुप्ता, आशुतोष रस्तोगी, बबलू जायसवाल, संतोष गुप्ता, अनुराग गुप्ता सहित अन्य सेवादार मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।