Lakhimpur Khiri News: 151 जोड़ों ने कराया काल सर्प दोष निवारण पूजन

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: नागपंचमी पर्व के अवसर पर लीलानाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। 151 श्रद्धालु जोड़ों ने काल सर्प दोष निवारण के लिए विशेष पूजा की। आचार्य हरीश अवस्थी के मार्गदर्शन में भक्तों ने भगवान शिव की आराधना की और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Lakhimpur Khiri News: 151 जोड़ों ने कराया काल सर्प दोष निवारण पूजन

Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड़। नागपंचमी पर्व के पावन अवसर पर लीलानाथ मंदिर परिसर स्थित तीर्थ स्थल पर श्रद्धा और आस्था का विशाल संगम देखने को मिला। नागपंचमी के विशेष अवसर पर 151 श्रद्धालु जोड़ों ने काल सर्प दोष निवारण का पूजन विधि-विधान के साथ कराया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। लीलानाथ ज्योतिष आचार्य हरीश अवस्थी के मार्गदर्शन में आयोजित विशेष पूजन कार्यक्रम में 151 जोड़ों ने काल सर्प दोष निवारण के लिए पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर परिवार की सुख-शांति,समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

पूजन कार्यक्रम के दौरान आचार्य अंकित शुक्ला और नैमिष अवस्थी ने श्रद्धालुओं को विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना कराई। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने भगवान लीलानाथ के दर्शन कर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। नागपंचमी के पर्व पर मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से लीलानाथ मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल दिखाई दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: 151 जोड़ों ने कराया काल सर्प दोष निवारण पूजन