दिनदहाड़े महिला के कान से झाला नोच ले गए बाइक सवार बदमाश
Lakhimpur-khiri News - जेबीगंज में एक महिला, अपने पति और बच्चे के साथ मायके जा रही थी, तभी नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े उनकी बाइक को ओवरटेक कर लूट की। बदमाशों ने महिला के कान से झाला नोच लिया और फरार हो गए। पुलिस ने इसे फर्जी घटना बताया, क्योंकि महिला का पर्स और मोबाइल सुरक्षित रहा।

जेबीगंज, संवाददाता। पति व बच्चे के साथ मायके जा रही एक महिला से दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने लूट की। बाइक ओरटेक करने के बाद बदमाश महिला के कान से झाला नोचकर फरार हो गए। महिला ने पति के साथ उचौलिया थाना पहुंचकर सूचना दी है। वहीं पुलिस लूट की इस घटना को फर्जी बता रही है। पिपरी गांव में रहने वाले आलोक कुमार शर्मा अपनी पत्नी सपना व एक साल के बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर दोपहर करीब 12 बजे जा रही थी। सपना अपने मायके मुल्लापुर जा रही थी। बताते हैं कि वह उचौलिया थाना क्षेत्र के बड़हिया अग्घरा पुल के पास पहुंचे तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करके रुकवा ली।
जब तक कुछ समझ पाते तब तक बदमाश सपना के कान से झाला नोचकर रफूचक्कर हो गए। हालाकि महिला का पर्श, मोबाइल आदि सुरक्षित रहा। महिला ने पति के साथ उचौलिया थाना पहुंचकर लूट की सूचना दी है। उधर एसओ गोपाल नारायन सिंह का कहना है कि लूट की घटना प्रथम दृष्टया फर्जी लग रही है। महिला के पास बैग जिसमें नकदी व जेवर थे और मोबाइल नहीं ले गए। फिलहाल मामले की जांच कराई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


