जंगल में पेड़ से लटका मिला नवविवाहित युवक का शव
Lakhimpur-khiri News - तीन दिन पहले खेत में गुड़ाई करने के लिए घर से निकले नवविवाहित युवक प्रहलाद का शव खैरीगढ़ जंगल में पेड़ से लटका मिला। उसकी पत्नी मायके गई थी, जिसके बाद से वह परेशान था। 15 मई को घर से निकलने के बाद वह लौट नहीं आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

तीन दिन पहले खेत की गुड़ाई के लिए कहकर घर से निकले थाना सिंगाही के एक गांव के नवविवाहित युवक का शव खैरीगढ़ जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे पुलिसवालों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वह पत्नी के मायके के जाने के बाद से परेशान था। शीतलापुर गांव के विष्णुनाथ के बेटे प्रहलाद की शादी मार्च में बहम्नपुर की शिवानी से हुई थी। घरवालों के मुताबिक 15 मई को शिवानी मायके गई थी। तभी से प्रहलाद काफी परेशान दिखा। उसी दिन वह खेत में गुड़ाई करने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा।
उसकी काफी तलाश के बावजूद कोई पता नहीं लगा। 16 मई को पिता ने थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। सोमवार को घर से करीब एक किलोमीटर दूर खैरीगढ़ जंगल में लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों ने पेड़ से एक युवक का शव लटकता देखा। सूचना पर पुलिसवाले पहुंचे और शव को उतरवाया। सीओ शिवम कुमार भी पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही थी। पेड़ से लटके मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


