ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीलेखपाल संघ के स्थापना दिवस हुए कई कार्यक्रम

लेखपाल संघ के स्थापना दिवस हुए कई कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 57 वां स्थापना दिवस तहसील मुख्यालय पर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मरीजों को फल वितरित कर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लेखपालों के स्थापना दिवस पर...

लेखपाल संघ के स्थापना दिवस हुए कई कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 16 Nov 2018 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 57 वां स्थापना दिवस तहसील मुख्यालय पर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मरीजों को फल वितरित कर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लेखपालों के स्थापना दिवस पर अधिवक्ता संघ के लोग भी मौजूद रहे। ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम राम दरश राम ने मां सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ किया। उन्होंने कहा कि लेखपाल शासन प्रशासन के रीढ की हड्डी है।

तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी ने लेखपाल संघ द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए स्थापना दिवस की बधाई दी। लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामविलास भारती व महामंत्री अमित भारती ने लेखपाल संघ की स्थापना करने वाले मुरारी लाल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता दया कृष्ण मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, लेखपाल बृजेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष रामदत्त दीक्षित, पूर्व मंत्री अरविंद मिश्रा, राजस्व निरीक्षक शैलेश अवस्थी आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान लेखपाल सुरेश चंद्र रस्तोगी, हरी राम मिश्रा, रमेश कुमार, अरविंद मिश्रा, अमीनुद्दीन, आकाश बहादुर, छोटे लाल पाठक, ब्रह्मदत्त अवस्थी, राम किशोर, अधिवक्ता पंकज बाजेपई, मुकेश मिश्रा, संजीव मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें