पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत
Lakhimpur-khiri News - संपूर्णानगर में 55 वर्षीय शर्मा बकरी के लिए चारा लेने पेड़ पर चढ़ गए। गीले पेड़ पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

बकरी के लिए पेड़ के पत्ते तोड़ने पेड़ पर चढ़ा अधेड़ नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संपूर्णानगर मिलिट्री फार्म रोड निवासी 55 वर्षीय शर्मा सुबह घर से लगभग दो सौ मीटर दूर बकरी के लिए चारा लेने गया था। जहां बकरी के लिए चारे में पत्ते तोड़ने के लिए चीनी मिल रोड़ से मिलिट्री फार्म की तरफ आ रही सड़क के किनारे पेड़ पर चढ़ गया। हालांकि एक दिन पूर्व शाम को बारिश होने के चलते पेड़ गीला था। उस गीले पेड़ पर वह चढ़कर पतली पत्ते वाली डाली तोड़ने लग गया। बताया जा रहा है इस दौरान उसका पैर ऊपर पेड़ से फिसल गया और आरसीसी सड़क पर गिर गया।
गिरने से उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत पड़े शर्मा को सड़क से गुजरने वाले लोगों ने देखा। इसकी सूचना परिवारजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवारजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में संपूर्णानगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पेड़ से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना स्थल पर पहुंचे। परिवारजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया है। पंचनामे की कार्रवाई की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


