
तिकुनिया के गांव में टॉवर पर चढ़ गया अधेड़, दो घंटे बाद उतरा
Lakhimpur-khiri News - तिकुनियां कोतवाली के किशननगर गांव का एक अधेड़ व्यक्ति बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस और गांव वालों ने दो घंटे की मेहनत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। बताया गया कि वह उच्च रक्तचाप का मरीज था और अचानक परेशानी के चलते टॉवर पर चढ़ गया था।
तिकुनियां कोतवाली के किशननगर गांव का एक अधेड़ गांव में लगे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। वह बार-बार कूदने की धमकी दे रहा था। अधेड़ अपनी कोई मांग नहीं रख रहा था। लोग और पुलिस उससे पूछते-पूछते हार गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस, दमकल गांव के लोगों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। पुलिस का दावा है कि अधेड़ बीपी का मरीज था। अचानक परेशान होकर बिना वजह ही टॉवर पर चढ़ गया था। पुलिस का कहना है कि कड़िया के किशननगर गांव का करीब पचपन वर्षीय हैरानू दो तीन-दिनों से ब्लडप्रेशर की वजह से बहुत परेशान था।
उसके एक लड़का तथा बहू है, जो मजदूरी वगैरह करने के सिलसिले में बाहर रहते हैं। शुक्रवार सुबह अचानक वह गांव में लगे बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। वहां चढ़कर उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उसे नीचे उतारा। उसे उतारने टावर पर चढ़े ग्रामीण कल्पनाथ, छोटू, छोटेलाल, विनय, रामबहादुर और सचिन ने बताया कि हैरानू ऊपर पहुंचकर बेहोश हो गया था। ग्रामीण उसे होश में लाकर किसी तरह नीचे लाए। इस दौरान वहां तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




